Wednesday, June 29, 2011

कविता – प्रेमचंद सहजवाला

कभी भी कर नहीं पाता
रौशनी का जुगाड़
दिन भर की मज़दूरी कर के किसान,
अँधेरे ही कमा लाता है घर तक
अँधेरे के ही निवाले निगलता
अँधेरे में ही सो जाता है
उसके सपने भी अँधेरे से भरे होते हैं
और उसकी सुबह भी!
उसका सूरज भी!!